SOCIAL DOCTOR SHIV PRAKASH

happiness is the result of good health, if you want live happy, then live healthy. a blog for Healthy information and happiness.

Thursday, December 14, 2017

कैसे होते है "B" अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग, जरूर पढ़े





व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व का आईना होता है। इस लेख के पूूर्व हमने आपको A,N,R,S से शुरू होने वाले नामो के के व्यक्तियों के स्वभाव के विषय में बताया जिसके विषय में हमारे लेख को पढ़ने वाले अधिकांश लोगो ने बताया की हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी 90% सही है। आज हम आपको इसी विषय में आगे हिंदी के "ब,भ" अक्षर अथवा अंग्रेजी के "B" अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगो के स्वभाव के बारे में बताएँगे। 



इस अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम के लोग स्वभाव से भावुक व संवेदनशील होते है, किसी भी बात पर तुरंत ही भावुक हो जाते है फलस्वरूप दुसरो से जल्द ही प्रभावित हो जाते है। ये छोटी छोटी बातो में भी खुसी ढूंढ लेते है, और प्रसन्न रहते है। ये थोड़ा संकोची प्रवित्ति के भी होते है अपने सभी कार्यो को काफी सोच विचार कर के ही करते है। ये नवीनता में विश्वाश रखते है ये अपने लिए नए नए मार्ग की तलाश में रहते है और सदैव नवीन कार्य करना इन्हे पसंद होता है। दुसरो घुलने मिलाने में थोड़ा इन्हे कठिन लगता है या उतना इन्हे पसंद नहीं होता है। जिसके कारण इनके मित्र कम ही होते है लेकिन जो इनके मित्र होते है इनके सच्चे मित्र होते है और ये अपने मित्रो का हमेसा साथ देते है। 

बात जब प्रेम प्रसंग की होती है तो ये थोड़ा रोमांटिक किश्म के होते है, ये प्रेम का इज़हार करने में तनिक भी समय नहीं गवाते है। हलाकि इससे कई बार प्रेम प्रसंग में इन्हे असफलता का भी सामना करना पड़ता है, फिर भी इस नाम वाले अधिकांश लोग प्रेम विवाह करते है। ये अपने साथी से अत्यधिक प्रेम भी करते है। इन्हे आंतरिक व वाह्य सुंदरता दोनों प्रिय होता है ये सौंदर्य प्रेमी होते है सुन्दर वस्तुए ही इन्हे भाती है। 

धन संपत्ति के भी ये स्वामी होते है, ये मेहनती होते है और अपने जीवन में अपनी मेहनत के बल पर धन सम्पत्ति अर्जित करते है। इनमे साहस भी अधिक होता है ये कठिन परिस्थितियों से घबराते नहीं है बल्कि उसका सामना करते है और अंततः उन पर विजय पाते है। ये अपनी गलतियों से हमेसा सीख लेते है ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो सके। ये स्वयं की संवेदनाओ को हमेसा अपने नियंत्रण में रखते है। 


ध्यान दे हो सकता है हमारे द्वारा बताई गयी कोई बात आपको असत्य प्रतीत हो सकती है परन्तु हम आपको बतादे कि ये सभी बाते सामन्यतः इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगो में पायी जाती है फिर भी यदि आपको लगे कि हमसे बताने कोई त्रुटि हुयी है तो हमे क्षमा करे। आप हमसे जुड़े रहे ताकि हम आप तक ऐसी ही आवश्यक जानकारिया लाते रहे। 

No comments:

Post a Comment

Most Popular

For You