स्वप्नदोष जिसे हम अंग्रेजी की भाषा में नाईटफ़ॉल भी कहते है यह पुरषों व स्त्रियों दोनों में ही होता है। यह सामान्यतः किशोरावस्था में अथवा यौवन के आरम्भ में शुरू होता है। यह सामान्यतः हर किसी के साथ कभी न कभी तो होता ही है परन्तु कुछ लोगो को यह अधिकांशतः होता है जो आगे चल कर एक समस्या का रूप धारण कर लेता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
स्वप्नदोष क्या होता है?
अब प्रश्न ये उठता है कि यह स्वप्नदोष होता क्या है, वास्तव में यह एक ऐसी समस्या है जिसमे व्यक्ति को सोते समय सपने देखते हुए वीर्य स्खलन हो जाता है, जिसका पता व्यक्ति को प्रायः सोते समय नहीं पता चलता है और नींद से जागने पर जब उसे यह पता चलता है तो उसे आत्मग्लानि का सामना करना पड़ता है।
स्वप्नदोष के दुष्प्रभाव
स्वप्नदोष के कारण व्यक्ति को अनेक प्रकार की शारीरिक व् मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमे से कुछ समस्याएं निम्नलिखित है:
शारीरिक समस्याएं:
- कमजोरी
- थकान
- पाचन तंत्र की गड़बड़ी
- मांसपेशियों में अकड़न व् जकड़न
- शीघ्रपतन व् अन्य यौन समस्याएं
मानसिक समस्याएं:
- आत्मा ग्लानि
- हिन् भावना
- आत्म विश्वाश की कमी
- ध्यान व एकाग्रता की कमी आदि
- दुश्चिंता
- अवसाद
यदि ऐसी समस्या किसी व्यक्ति को हो तो उसको किसी यौन रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्स्क से परामर्श लेना चाहिए। इसके साथ साथ अश्लील गन्दी चलचित्रो आदि को देखने से बचना चाहिए, अच्छी आदतों जैसे योग, व्यायाम, खेल, संगीत, अच्छे मित्रो व् सम्बन्धियो के साथ वक्त बिताने और सदैव सकारात्मक विचारो पर ध्यान देना चाहिए। यदि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे LIKE जरूर करे और अपने मित्रो को भी शेयर करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।