SOCIAL DOCTOR SHIV PRAKASH

happiness is the result of good health, if you want live happy, then live healthy. a blog for Healthy information and happiness.

Saturday, December 23, 2017

जानिये म अथवा M से शुरू होने वाले नाम के लोगो का स्वभाव

कहते है कि व्यक्ति का नाम उसके स्वभाव और व्यक्तित्व को हमेसा प्रभावित करता है। इसके पूर्व अपने लेख में हमने आपको A,B,J,K,N,R,S अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में बताया जिसको आप सभी ने पसंद किया और ज्यादा लोगो ने स्वीकारा की लगभग 90 % तक हमने सही बताया। आज हम आपको "म" अथवा M से शुरू होने वाले नाम के लोगो के स्वभाव के बारे में बताएँगे। आशा करते है आप इसे भी पसंद करेंगे। 

"म" अथवा M से शुरू होने वाले नाम के लोगो का स्वभाव 
ये स्वभाव से विनम्र, भावुक, धैर्यवन और साहसी होते है। इनमे संकोच करने का भाव भी विद्मान होता है अपने प्रत्येक कार्य को ये सोच समझ कर करते है। ये प्रतिभाशाली, बुद्धिमान, और रचनात्मक भी होते है इसी कारण लोग इनसे अधिक आकर्षित होते है। ये प्ररिस्थिति से कभी हार नहीं मानते है धैर्य के साथ संघर्ष करते रहते है और अंततः सफलता प्राप्त भी कर लेते है। चुकि ये स्वभाव से काफी भावुक होते है इस कारण बातें भी शीघ्र लगती है जिसको लेकर यह चिंतित हो जाते है और कभी कभी अधिक क्रोध भी करते है। 
ऐसे लोगो के लिए प्रेम अधिक महत्व रखता है और ये अपने प्यार को पाने के लिए हर संभव प्रयास करते है।    ये धोखा देना और धोखा खाना नहीं पसंद होता है। स्वभाव से थोड़े जिद्दी भी होते है , और एक बार कुछ करने का जो ठान लेते है कर के ही शांत होते है। भाग्य के धनि होते है जिससे इन्हे जीवन में सफलता, सुख, सम्मान और संपत्ति की प्राप्ति होती है। 

इनका राजनीती में अधिक रुची होती है और ये एक अच्छे लेखक और वक्ता भी होते है। भाषा पर इनका जो पकड़ होता है वह अतुलनीय होता है। कभी कभी ये स्वय को लेकर ये थोड़ा स्वार्थी भी हो जाते है। दुसरो की मदद करना पसंद करते है और मित्रो का साथ भी देते है। परिवार से इनको अधिक प्रेम होता है, रिस्तो को लेकर अधिक संवेदन शील होते है। प्रत्येक चीज में इन्हे पूर्णता पसंद होता है कुछ भी अधूरा इन्हे नहीं भाता है। 

आशा करते है कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। यदि कही आपको कोई त्रुटि लगे तो हमे क्षमा करियेगा। आप हमसे जुड़े रहे हम आप तक ऐसी ही रोचक जानकारिया लाते रहेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Most Popular

For You