SOCIAL DOCTOR SHIV PRAKASH

happiness is the result of good health, if you want live happy, then live healthy. a blog for Healthy information and happiness.

Showing posts with label TECHNOLOGY. Show all posts
Showing posts with label TECHNOLOGY. Show all posts

Monday, March 18, 2019

Top 5 Best Health Apps for Android Smartphones in Hindi

स्मार्टफोन के आविष्कार के बाद मानव समाज की जैसे दुनिया ही बदल गयी है और इनके बनने के बाद से तकनीक का प्रभाव संपूर्ण समाज और उसका व्यवहार ही बदल गया है। एक समय जब लोग सामान्य फ़ोन से सिर्फ बातें ही कर सकते थे वही स्मार्टफोन के आने के बाद मानो व्यक्ति के हाथों में पूरी दुनिया ही सिमट कर आ गयी है। आप अब अपने स्मार्टफोन से क्या क्या कर सकते है इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते है क्योंकि इनकी तकनीक में दिन प्रतिदिन सुधर होता जा रहा है और इसमें हमारी सुविधाओं की सभी चीज़े आती जा रही है।  
आज के अपने लेख में हम आपको स्मार्टफोन से ही जुड़ ही कुछ ऐसी आवश्यक जानकारियाँ ले कर आये है, जो विशेष कर इनमें प्रयोग की जानी वाली एप्लीकेशन से जुड़ी है। क्या आप को पता है स्मार्टफ़ोन के माध्यम से आप अपने स्वास्थ्य को उन्नत बना सकते है, जी हाँ अब आप अपने स्वास्थ्य को और भी उन्नत बना सकते है इसके लिए बस आप को अपने स्मार्टफोन में कुछ एप्लीकेशन डालने की जरुरत होगी तो आईये जानते है उन एप्लीकेशन के बारे में।
  1. Huawei Health: ऐप का प्रयोग विशेष कर आप व्यायाम के समय कर सकते है और विशेष कर एक  एथलीट के लिए यह बहुत बढ़िया है, इसकी सहायता से आप स्पोर्ट्स से जुडी सारी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ  और विशेषज्ञों की सलाह प्राप्त कर सकते है। यह आप के दौड़ने, तैरने, साइकिलिंग के दौरान की सभी गतिविधियों के आकड़े सुरक्षित रखता है और यह आपके ह्रदय गति का भी ध्याद रखता है। और इसे गूगल प्ले स्टोर पर 3.9 की रेटिंग भी मिली है। 
  2. Pedometer: अगला महत्त्व पूर्ण ऐप है पैडोमीटर जी हाँ, जिसकी सहायता से आप अपने दौड़ने की गति, आपके द्वारा खर्च की गयी ऊर्जा या कैलोरी और आपने कितनी दुरी तक दौड़ लगायी सभी की गड़ना करता है और उसकी जानकारी को आपको ग्राफ के माध्यम से दिखता है। अब तक इस ऐप को लगभग 465000 लोग प्रयोग कर रहे और इस समय इसकी रेटिंग 4.5 है। 
  3. Lose Weight in 30 days: जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है यह आप को मोटापे से छुटकारा दिलाने में मदद करने के लिए बनाया गया है जो आपको संतुलित आहार और मोटापे से मुक्ति पाने से संबंधित व्यायाम और आपके द्वारा खर्च की गयी ऊर्जा अथवा कैलोरी की जानकारी दिखता है। अब तक इसे 350000 से भी ज्यादा लोग प्रयोग कर रहे है। और इसे 4.8 की रेटिंग भी मिली है जिससे स्पष्ट है कि यह एक अच्छा ऐप है। 
  4. Home Workout-No Equipment:जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि आप इसकी मदद से अपने घर पर ही बिना किसी व्यायाम के उपकरण की सहायता से व्यायाम कर अपने स्वस्थ को उत्तम और स्वयं को फिट रख सकते है इसकी सारी जानकारी उपलब्ध है। अब तक इसके 670480 उपभोग्ता है और इसे भी 4.8 की रेटिंग मिली है। 
  5. Pill Reminder and Medication Tracker by Medisafe: यह भी आवश्यक ऐप है जिसकी मदद से रोग ग्रस्त व्यक्ति को दवा लेने, उसे याद रखने जैसे कब कौन सी दवा लेनी है, कितनी लेनी है को घड़ी के अलार्म की भाति के बारे में बताती है इसके साथ व्यक्ति के रक्त चाप, गृदय गति, वजन, शुगर की स्थिति जैसी जानकारिया सुरक्षित रहती है। इसको 4.6 की रेटिंग मिली है और इसके साथ अब तक इसके 200000 से ज्यादा उपभोग्ता है। 
तो आप सभी ने देखा कि स्मार्टफोन के माध्यम से आप अपने स्वस्थ को बनाये रखने में कैसे समर्थ रहते है। आप सभी ऐसी अन्य स्वस्थ से सम्बन्धित एप्लीकेशन की सहायता से अपने और अपने परिवार के दोस्तों के स्वास्थ उत्तम बना सकते है। आशा करते है कि आपको हमारा ये लेख आपको पसंद आया ही होगा। 
Health

Saturday, August 4, 2018

Toll Free Number of National Scheduled Tribe Commission

अनुसूचित जनजाति के लोग ध्यान दे, एक आवश्यक सूचना 

भारत देश में बढ़ती आबादी के साथ अपराध की समस्याये भी बढ़ती जा रही है इन्ही अपराधों में से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगो के साथ हुए अत्याचार और अन्याय भी है। अपने कल के अध्याय में हमने आपको अनुसूचित जाति के लोगो के साथ हो रहे अन्याय पर रोक लगाने के उद्देश्य से जारी किये गए "राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमिसन" द्वारा प्रदान की गयी सहायताओ के विषय में बताया था आज के अपने इस अध्याय में हम आपको अनुसूचित जनजाति के लोगो के लिए "राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति कमिसन" प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में बताएँगे। 

ध्यान दे यदि आप अनुसूचित जनजाति के है और आप चाहे देश के किसी भी कोने में ही क्यों न हो यदि आपके साथ कोई किसी भी प्रकार से अन्याय करता है और पुलिस इस सम्बन्ध में आपकी कोई सहायता नहीं कर रही हो तो ऐसी स्थिति में आप को घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप धैर्य से काम लेते हुए इस "Toll Free Number 1800-11-7777"  पर कॉल कर सकते है और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है और फिर आपकी समस्या का समाधान शीघ्र अतिशीघ्र किया जायेगा। आपको बता दे कि पुरे भारत देश में आये दिन अनुसूचित जनजाति के लोगो के साथ अन्याय की घटनाये होती है और ऐसी ही घटनाओ की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति कमिसन"  में रोजाना लगभग 250 दर्ज किये जाते है और इनमे से लगभग 200 लोगो की समस्याओ का समाधान भी रोजाना किया जाता है। 

आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी सूचना से लाभ मिलेगा और समाज अनुसूचित जनजाति के लोगो के साथ हो रहे अन्याय में भी कमी आएगी। आपसे निवेदन है कि हमें Follow जरूर करे ताकि हम तक ऐसी ही आवश्यक जानकारिया लाते रहे। 

Sunday, February 11, 2018

सावधान हो कभी भी सकता है आपका स्मार्टफोन हैक

हैकिंग से बचना है तो जरूर पढ़े 

स्मार्टफोन आज हम सब की जरुरत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो गया है। आज ज्यादातर लोगो के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है और लोग अपने फ़ोन में ज्यादा तर अपनी महत्वपूर्ण सूचनाएं रखते है। परन्तु क्या कभी आपने सोचा है कि आपका फ़ोन कभी भी हैक किया जा सकता है। जी हा ये बिलकुल ही सत्य है, आज कल ऐसे ऐसे एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर आ गए है जिनकी मदद से कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के फ़ोन को हैक कर सकता है और आपकी सभी सूचनाओं का  गलत इस्तेमाल कर सकता है। यदि आप भी स्मार्ट फ़ोन का प्रयोग करते है तो नीचे दी गयी सूचनाओं को ध्यान से पढ़े ताकि कोई कभी आपका फ़ोन न हैक कर सके।

हैकिंग से बचने के उपाय 
  1. हैकिंग से बचने का सबसे पहला नियम, अपने फ़ोन को किसी अन्य को प्रयोग करने को न दे अथवा कही उसको न छोड़े। 
  2. अपने फ़ोन में सिक्योरिटी लॉक ऑन कर रखे, और अपने सिक्योरिटी पैटर्न को हाईड कर के रखे। और हो सके तो पैटर्न को किसी अल्फाबेट के स्थान पर कुछ अन्य तरह से बनाये। 
  3. सिक्योरिटी ऑप्शन में गेस्ट यूजर का ऑप्शन भी दिया होता है उसका भी इस्तेमाल जरूर करे। 
  4. अपने फ़ोन के अप्लीकेशन को अन्य सिक्योरिटी लॉक ऐप की मदद से अन्य सिक्योरिटी लॉक पैटर्न से लॉक करे। विशेषकर के आप अपने फ़ोन की गैलरी, कांटेक्ट नंबर, डॉक्यूमेंट फोल्डर, आदि लॉक कर के रखे। 
  5. यदि आप नए एप्लीकेशन को डाउनलोड करते है तो उसे विश्वाश पत्र साइट अथवा गूगल प्ले स्टोर से ही करे। 
  6. किसी ऐप डाउनलोड करने के पूर्व उसके बारे में अवश्य पढ़ ले। 
  7. अपने फोन में कोई अच्छा एंटीवायरस जरूर रखे और समय समय पर स्कैन भी करते रहे। 
  8. पब्लिक वाईफाई का प्रयोग कम से कम प्रयोग करे। 
  9. ब्लूटूथ को बिना वजह खुला न छोड़े। 
  10. और कभी भी अपने फ़ोन को Root  न करे। 
  11. किसी भी गलत वेबसाइट को अपने फ़ोन में न खोले। 

अपनी व्यक्तिगत सूचनाओं को हमेसा बचा के रखे, क्योकी इसका कोई भी कभी भी गलत इस्तेमाल कर सकता है। इस लिए आप ऊपर बताये गयी बातो का जरूर पालन करे। यदि आप को हमारा ये लेख पसंद आया होतो तो इसे जरूर अपने मित्रो को भी शेयर करे। क्योकि जरा सी लापरवाही से कभी भी कई दुर्घटना हो सकती है। आप हमसे जुड़े रहे हम आप तक ऐसी ही आवश्यक जानकारिया लाते रहेंगे। 



Saturday, February 3, 2018

अब अपने फ़ोन को करे रिचार्ज, वो भी बिलकुल ही फ्री

आज कल अधिकांश लोगों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है जिसकी मदद से वयक्ति न केवल अपने प्रिय जनो से बात कर सकते है इसके साथ ही साथ इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है। परन्तु यहाँ आश्यक बात ये है कि आपको इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने फ़ोन को रिचार्ज करने की जरुरत भी होती है जिसके लिए आप को कुछ रुपये भी खर्च भी करने पड़ते है। यदि हम आप से कहे कि अब आप अपने फ़ोन को फ्री में रिचार्ज कर सकते है तो क्या आप मानेगे? शायद नहीं मानेगे। आज हम आपको ऐसी विधि के बारे में बताएँगे जिसकी मदद से आप अपने फ़ोन को फ्री में रिचार्ज कर सकेंगे। तो आईये हम आप को सीधे उस विधि के बारे में बताते है।


इसके लिए आपको स्मार्टफोन में एक एप्लीकेशन की जरुरत होगी जिसका नाम है "Mcent Browser"।  यह एक सामान्य ब्राउज़र जैसे UC ब्राउज़र, गूगल क्रोम, ओपेरा मिनी आदि।  इस की खासियत यह है कि आप जब इस पर इंटरनेट का प्रयोग करते है तो आपको पॉइंट्स कुछ जीतने का मौका मिलता है, और आप इस पर जितना भी इंटरनेट का प्रयोग करेंगे उतना ही पॉइंट मिलेगा। आप इन पॉइंट्स की मदद से अपने मोबाइल नंबर को फ्री में रिचार्ज कर सकते है। इसे आप "गूगल प्ले स्टोर" सेफ्री में डाउनलोड कर सकते है। इसकी सबसे अच्छी खाशियत है कि  इस पर आप अन्य ब्राउज़र की अपेक्षा तेज इंटरनेट ब्राउज़िंग का लाभ उठा सकते है। 

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखे:

आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। आप हमसे जुड़े रहे हम आप तक ऐसी ही मनोरंजक और आवश्यक जानकारिया लाते रहेंगे। यदि ये जानकारी आप को पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके। 



Sunday, December 3, 2017

मात्र 199 रु. में एयरटेल लाया अपना नया प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा भी एकदम फ्री !!



खुशखबरी दोबारा शुरु हुआ रिलायंस जियो फोन के लिए रजिस्ट्रेशन, जल्दी करे ऑफर सिमित

 

पंजीकरण कैसे करे?
उपभोक्ता सबसे पहले रिलायंस जियो  की  वेबसाइट  पर जाएं,  जहा पर  जियोफोन के बैनर पर Know More का विकल्प मिलेगा। इस  पर क्लिक करते ही  ऩए वेब पेज पर पहुंचगे और यहां रजिस्टर नाउ का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपना नाम, ईमेल, फोन नंबर व क्षेत्र पिन कोड  अदि भरना होगा। ऐसा करके सब्मिट करें।
इस प्रकार जब पंजीकरण पूरा होगा तब आपको "धन्यवाद " का सन्देश आएगा । इसके साथ ही आपको इसके सम्बन्ध में आपके फ़ोन पर सन्देश भी जायेगा की आपका पंजीकरण सफल हो गया। 



Monday, November 27, 2017

TOP 5 THE BEST SMART PHONES, Did you see?- in Hindi

आज की युवा पीढ़ी हाईटेक बन गयी है। टेक्नोलॉजी का युग आ रहा है अब हर दिन नयी नयी खूबियों से लैश टेक गैजेट बाजार में आ रहे है उन्ही में से एक है स्मार्टफोन। स्मार्ट के बनने के बाद से ही युवाओ में इसे लेकर क्रेज बढ़ गया है। हर युवा चाहता है की उसके पास बेहतर से भी बेहतर स्मार्ट फ़ोन हो जिसमे अनगिनत खुबिया विधमान हो। आपकी भी कुछ ऐसी ही ख्वाहिश होगी तो हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन जानकारी जो आपके इस क्रेज़ को बढ़ा देगी और हमें बिलकुल यकीन है कि आपको हमारी पेशकश जरूर पसंद आएगी। तो ज्यादा देर न करते हुए हम आपको सीधे उनसे सरोकार कराते है;

रेडमी 4 (ब्लैक, 64 जीबी) 
यह भी एक जानीमानी कपमनय रेडमी का स्मार्ट फ़ोन है जिसकी खुबिया लाजवाब है।  इसमें आपको 13 मेगा पिक्सल रियर एंड 5 मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा, 4 जी.बी. रैम और 64 जी.बी. रोम, 5 इंच का एच.डी. डिस्प्ले, 1.4  गीगा हर्ट्ज़ का प्रोसेसर, 4100 एम.ए.एच. की बैटरी लगी है। सबसे अछि बात इसमें ये है कि 3 सिम स्लॉट  लगे है जिसमे से २ में 4जी. सिम सपोर्ट करता है। और इसकी कीमत जान कर आप थोडा हैरान भी होंगे यह आपको इतनी सारी खूबियों के साथ मात्रा 10,999 रु में ऑनलाइन बाजार में मिल जाता है।  

लेनेवो ज़ेड2  प्लस (ब्लैक)
लेनेवो के इस स्मार्टफ़ोन में भी वो सभी खुबिया जो आपको पसंद है। इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820, 4 कस्टम क्रियो कोर, 2.15 गीगा का प्रोसेसर, 14 एनएम फिनफेट प्रोसेस, 4 जीबी डीडीआर 4 रैम, 64 जीबी रोम, 13 मेगा पिक्सल रियर और 8 मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा, ड्यूल 4 जी सिम सपोर्ट के साथ 3500 एम.ऐ.एच. की बैटरी मिलती है। यह भी एक जबरदस्त फ़ोन है जिसे आप ऑनलाइन मात्र 10,299 रु में खरीद सकते है।

लेनोवो के 8 नोट (वेनोम ब्लैक, 4 जीबी)
लेनेवो के ही इस स्मार्ट फ़ोन में बेहतर खुबिया आपको मिल जाएँगी। इसमें आपको मिलता है 13 व 5 मेगापिक्सल का ड्यूल बैक कैमरा और 13 मेगा पिक्सल का ही फ्रंट कैमरा, जिससे आप बेहतरीन पिक्चर ले  सकते है। इसके साथ ही एंड्रॉइड वि.7.1.1 नूहैट ऑपरेटिंग सिस्टम 2.3 गीगा हर्ट्ज़ हेलेओ एक्स 23 10-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी जिसे आप 128 जीबी तक का एक्सटर्नल मेमोरी लगा कर बढ़ा सकते है। साथ ही साथ इसमें है 15 डब्ल्यू टर्बो चार्जिंग बैटरी, और डुअल 4जी सिम सपोर्ट की सुवधा  तो बताइए है न यह एक बेहत्रारिन स्मार्टफोन। इसे आप ऑनलाइन मात्रा 12,999 रु में खरीद सकते है। 

मोटो जी5 एस  प्लस (लूनर ग्रे, 64 जीबी) 
इसमें वो हर खूबी मौजूद है जो आज के एक युवा को पसंद है जैसा की नाम से ही दिख रहा है की यह मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन है जो अपने आप में एक जानीमानी कंपनी है। इसमें आपको फ्रंट और रियर दोनों तरफ 13 मेगा पिक्सल का कैमरा मिलेगा बेहतरीन फोटोग्राफ के सकते है। इसके साथ इसमें 4 जी.बी. रैम और 64 जी.बी. रोम, 5.5 इंच का एच.डी. डिस्प्ले, ड्यूल 4जी. सिम सपोर्ट, 2.0 गीगा हर्ट्ज़ का प्रोसेसर, 3000 एम.ए.एच. की बैटरी लगी है कुल मिलाकर देखा हाय तो ये एक बेहतर स्मार्टफोन है। इसे ऑनलाइन आप लगभग 15,999 रु में खरीद सकते है। 

नोकिया 6 (मैट ब्लैक, 32 जीबी)
स्मार्टफोन की बात करे और नोकिया कंपनी के नोकिता 6 स्मार्टफोन की बात न हो तो या गलत होगा। अब तक की सबसे प्रसिद्ध कंपनी नोकिया ने भी अपना एक स्मार्टफोन बाजार में लाया है जिसकी खूबी किसी से कम नहीं है। इसमें आपको मिलता है 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी, ड्यूल 4 जी सपोर्ट, 3000 एम.ऐ.एच. की बैटरी, फिंगरप्रिंट स्कैनर, ऑल-मेटल यूनीबॉडी और एनएफसी सुविधा, एम्पलीफायर, डॉल्बी डिजिटल साउंड ड्यूल स्पीकर, नोकिया कंपनी का विश्वास। कुल मिलकर ये एक बेहतर स्मार्टफ़ोन है, जिसे आप ऑनलाइन 14,999 रु मात्र में खरीद सकते है। 

हालाकि ऑनलाइन मार्किट में आपको इसी रेंज में कई और भी बेहतर स्मार्टफ़ोन मिल जायेंगे पर आपको ये भी ध्यान देना चाहिए कि फ़ोन किस कंपनी का है, उसके कुछ यूजर जिन्होंने उसे ख़रीदा है उनकी इस फ़ोन के बारे में क्या राय है? और सबसे जरुरी उसे कितनी रेटिंग मिली है इन्ही कुछ बातो का ध्यान रख कर ही आप स्मार्ट फ़ोन ख़रीदे। आशा करते है हमारी ये पेशकश आपको पसंद आयी होगी, हम आगे भी आपके लिए ऐसे ही  विषय में  जानकारिया लाते रहेंगे। अतः आप हमें फॉलो करे ताकि  हमारे लेख आप तक तुरंत पहुंच सके। 

Sunday, November 26, 2017

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के फ़ोन की निगरानी करे-आप दोनों के बीच कोई तीसरा तो नहीं है?



आज कल अपने ऐसे कई केस के बारे में देखा या सुना होगा कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या पति-पत्नी के बीच कोई तीसरे को लेकर झड़गा हो गया या कोई अपने साथी को धोखा दे रहा है। जिससे न केवल कितने लोगो का रिस्ता ख़त्म हो गया बल्कि कितनो के साथ गंभीर घटनाये तक हो गयी। क्या आपका साथी आपके साथ ईमानदार है? कही वो आपको धोखा तो नहीं दे रहा है? आप इस बात का यदि पता करना चाहते है तो हम आपके लिए ऐसी ही  आवश्यक जानकारी लेकर के आये है। आज कल आप सभी स्मार्टफोन तो प्रयोग करते ही होंगे इसी स्मार्टफोन के माध्यम से आप अपने साथी की प्रत्येक गतिविधियों पर अपनी निगरानी रख सकते है। अब आपके मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर कैसे? तो आईये हम आपको बताते है;

अपने और अपने साथी के स्मार्टफोन में एक एप्लीकेशन को इनस्टॉल कर के ऐसा कर सकते है। जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है उस एप्लीकेशन का नाम है ट्रैक व्यू ।  इसकी निम्नलिखित खुबिया है-;
  1. इससे आप जीपीएस के माध्यम से अपने साथी की सही सही स्थिति का पता लगा सकते है की वो किस जगह पर है। 
  2. इससे आप लाइव वीडियो भी देख सकते है की आपका साथी क्या कर रहा है इसके साथ ऑडियो भी सुन सकते है। 
  3. साथ ही साथ आपके साथी को इसके बारे में पता भी नहीं चल पायेगा कि आप उस पर निगरानी रखे हुए है। 
  4. आप कही से अपने साथी की निगरानी  है भले वह किसी दूसरे शहर या राज्य में ही क्यों न हो। 
  5. इसे आप अपनी खोये हुए फ़ोन की लोकेशन भी चेक कर सकते है। इसके अतिरिक्त इसमें बहुत खुबिया है। 
ट्रैक व्यू का इस्तेमाल कैसे करे?
इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करते हुए प्रयोग कर सकते है;


  1. सर्वप्रथम आप अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले सटोरे में जाये वह सर्च में ट्रैक व्यू लिख कर एप्लीकेशन को खोजे और उसे इनस्टॉल कर ले। फिर यही प्रक्रिया अपने साथी के स्मार्ट फ़ोन में दोहराये। 
  2. फिर दोनों स्मार्टफोन के ट्रैक व्यू एप्लीकेशन में एक ही जीमेल की आईडी से लॉगिन करे।
  3. दोनों में लॉगिन करने बाद आप अपने साथी के स्मार्ट फ़ोन के सेटिंग ऑप्शन में जाए यदि वहा एप्लीकेशन को हाईड करने का ऑप्शन है तो ट्रैक व्यू  अप्लीकेशन को हाईड कर दे या गूगल प्ले में कई एप्लीकेशन हाईड करने वाले अप्लीकेशन से भी आप ऐसा कर सकते है। 
  4. फिर अपने स्मार्ट फ़ोन में ट्रैक व्यू अप्लीकेशन खोले और कनेक्टेड डिवाइस को खोजे और ओपन करे अब आप निगरानी करने के लिए तैयार है। 
  5. सबसे जरुरी बात इसके प्रयोग के लिए ये आवश्यक है कि दोनों फ़ोन  इंटरनेट ऑन हो। 

अब आप निश्चिन्त होकर रह सकते है और अपने साथी की हर गतिविधियों पर नज़र रख सकते है। इससे न केवल आप कभी किसी के धोखे में नहीं पड़ेंगे बल्कि। आप शक, शंशयय, तनाव  जैसी समस्याओं से बच सकते है। और इससे आप एक दूसरे का ध्यान भी रख सकते है किसी गंभीर स्थिति में एक दूसरे को ढूंढ सकते है. प्रायः लोग रस्ते में कही खो जाते है विशेष तौर पर बच्चे। आप उनपर भी ध्यान आसानी से रख सकते है। आशा करते है आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। हम ऐसी ही रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचते रहेंगे। 

Most Popular

For You