SOCIAL DOCTOR SHIV PRAKASH

happiness is the result of good health, if you want live happy, then live healthy. a blog for Healthy information and happiness.

Sunday, December 10, 2017

शरीर के अंगो पर तिल होने पर व्यक्ति के भाग्य पर क्या प्रभाव पड़ता है, जरूर पढ़े

मनुष्य चाहे किसी भी धर्म का क्यों न हो, वो ग्रहदशा, नक्षत्र, भाग्य आदि में विश्वास करता ही है। सभी को अपने भविष्य लेकर चिंता रहती है और हमेसा अपने भाग्य को लेकर थोड़ा बहुत चिंतित अवश्य ही रहते है। आप भी अपने भविष्य के बारे में जानने को लेकर थोड़ा बहुत उत्सुक तो होंगे ही। आपको बता दे कि हर व्यक्ति के शरीर पर जन्म से ही अथवा जन्मोपरांत कुछ विशेष लक्षण अथवा ति ल होते है, इनका भी व्यक्ति के जीवन अथवा भाग्य में विशेष महत्व होता है, जिसके विषय में हिन्दू धर्म में बल्कि अन्य धर्मो में जिक्र मिलता है। हिन्दू धर्म में ज्योतिष शाश्त्र के भाग समुन्द्र शाश्त्र में शरीर पर तील के महत्व के विषय में बताया गया है। जिसके अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद ति ल उसके भाग्य को प्रभावित करते है। इसी विषय में हम आपके लिए कुछ विशेष जानकारी लेकर आये है, आशा करते है आपको पसंद आएगा। 

भौ के बिलकुल मध्य में तिल-: जिस व्यक्ति के पास ऐसा तील होता है वह काफी भाग्यशाली होता है। वह न केवल ऐश्वर्या का धनि होते है बल्कि उनका दांपत्य जीवन भी काफी उत्तम होता है। 
स्त्री के वक्ष स्थल के मध्य तिल-: शास्त्रों में ऐसी स्त्री को बहुत ही सौभाग्यशाली बताया गया है। 
पीठ पर ति ल-: जिस व्यक्ति के पीठ पर तिल होता है वह प्रेम करने वाला, और धनि व्यक्ति होता है। 
नाभि पर तिल-: नाभि पर तिल होने को समुन्द्र शाश्त्र में अशुभ बताया गया है, ऐसे व्यक्ति उत्तम  स्वादिष्ट भोजन के प्रेमी होते है , यदि किसी को  आस-पास तिल होता होता है वो धनि होते है। 
पैर के अंगूठे पर तिल-: यदि किसी के पैर के अंगूठे पर तिल होता है वह समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। 
हाथ की तर्जनी अंगुली पर तिल-: जिसके हाथ की तर्जनी अंगुली पर तिल होता है वह धनवान होता है लेकिन  वह सदैव शत्रुओ से परेशान रहता है। 
ठोड़ी पर तिल होना-: यह इतना शुभ नहीं  होता है, इसकी वजह से व्यक्ति को धन संपत्ति की कमी रहती है। 
हाथ की अनामिका अंगुली पर तिल-: इससे ऐश्वर्या व यश की प्राप्ति होती है। 
हाथ की कनिष्ट अंगुली पर तिल-: इससे शक्ति की प्राप्ति होती है, लेकिन जीवन में तनाव व अशांति रहती है। 
नाक के दाई और तिल होना-:जिसके पास ऐसा तिल होता है वह कम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर लेता है और वह बहुत भाग्य का धनि भी रहता है।
स्त्री के गाल पर बायीं और तिल-: ऐसी स्त्री अति सौभाग्यशाली और सुलक्षणा होती है। 

ध्यान दे; इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का हमारा उद्देश्य आपको भाग्यवादी बनाना नहीं बल्कि हमारा उद्देश्य आपको कर्म करते हुए भाग्य पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करना है। आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी, आप ऐसे ही हमसे जुड़े रहे ताकि हम आप तक ऐसे ही रोचक जानकारिया लाते रहेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Most Popular

For You