SOCIAL DOCTOR SHIV PRAKASH

happiness is the result of good health, if you want live happy, then live healthy. a blog for Healthy information and happiness.

Tuesday, December 26, 2017

जानिये कैसा होता है I से शुरू होने वाले नाम के लोगो का स्वभाव

व्यक्ति अपने नाम से सदैव प्रभावित होता है, विभिन्न शास्त्रों में भी बताया गया है कि व्यक्तित्व या स्वभाव पर उसके नाम का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार से प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको हिंदी के शब्द "इ, ई" अथवा अंग्रेजी के "I" से शुरू होने वाले नाम के लोगो के स्वभाव के बारे में बताएँगे। इसके पूर्व भी हमने आपको A,B,J,K,M,N,R,S से शुरू होने वाले नाम के लोगो के स्वभाव के बारे बताया है जिसे अधिकांश लोगो ने स्वीकारा भी। आशा करते है कि आपको हमारा ये लेख पसंद आएगा। 

इ, ई अथवा I से शुरू होने वाले व्यक्तियों का स्वभाव 
इस अक्षर से शरू होने वाले नाम के लोग प्रायः प्रेम के भूखे होते है इन्हे प्रेम से ही जीता जा सकता है। ये भावुक और संवेदन शील होते है इस लिए इन्हे कोई भी बात तुरंत ही लग जाती है, कई बार अपनी इसी गुण के कारण इन्हे धोखा भी खाना पड़ता है। इन्हे कला और विज्ञान में अधिक रुची होती है, शिक्षा और लेखन कला में निपूर्ण होते  है। कुछ मामलो में ये मौका परस्त भी हो सकते है, अपनी कही बात पर से मुकर भी जाते है। इन्हे धन संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है लेकिन ये प्रायः अपनी चीजों को अपने स्वभाव के कारण खो देते है। 

इन्हे अपने जीवन में प्रेम अधिक मिलता है लेकिन जीवन में उतना सुख नहीं मिल पाता है इन्हे वो संतुष्टि नहीं मिल पाती है जिसकी इन्हे कामना होती है। इन्हे क्रोध शीघ्र ही आजाता है, कुछ मामलो में थोड़ा संकोची और सोच विचार करने वाले भी होते है। दिखने में ये आकर्षक भी होते है लोग इनसे अधिक आकर्षित होते है जिससे ये समाज अपनी एक अलग पहचान भी रखते है। परिवार में सभी इनको प्रेम भी अधिक करते है। धर्म और कर्म में इनकी रुची भी अधिक होती है, लोगो की सहायता करना इन्हे पसंद होता है।  जीवन में ये सफल भी रहते है और इन्हे देश विदेश की यात्रा का भी अवशर मिलता है। 

आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। आप हमसे जुड़े रहे हम आप तक ऐसी ही आवश्यक जानकारिया लाते रहेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Most Popular

For You