नमस्कार दोस्तों, आप सभी को यो यो हनी सिंह के बारे में तो पता ही होगा, एक जाने माने पॉप सिंगर, जिसका एक समय फ़िल्मी दुनिया में डंका था। जब हर अभिनेता चाहता था कि उसकी फिल्म में हनी सिंह का एक गाना हो, उस समय हनी के हर गाने हिट हो जाते थे और जो आज भी युवा गुनगुनाते भी है।
परन्तु एक समय ऐसा भी आया जब यह युवा गायक नशे के लत में पड गया और एक मानसिक रोग से भी ग्रस्त हो गया और लगभग एक वर्ष से भी ज्यादा समय तक गायब भी रहा। इसका फायदा अन्य गायको को भी हुआ जिन्हे आप आज बादशाह, रफ़्तार के रूप में भी जानते है।
बीमारी के प्रभाव में आकर अब हनी की सेहत भी बदल गयी है जहा एक समय वो एक दम फिट थे वही आज फैट है। पर ऐसा नहीं है कि शेर जंगल से कुछ देर के लिए गायब हो जाये तो जंगल से उसका दबदबा ख़त्म हो जाता है, आप सभी को बता दे कि अब ये शेर फिर वापस लौट आया है।
और अपना नया एल्बम मखना लेकर आया है जो रिलीज़ होने के बाद से ही हिट हो चूका है, आशा करते है कि आप सभी को ये लेख पसंद आया होगा।
अन्य मजेदार जानकारियाँ
No comments:
Post a Comment