SOCIAL DOCTOR SHIV PRAKASH

happiness is the result of good health, if you want live happy, then live healthy. a blog for Healthy information and happiness.

Wednesday, November 15, 2017

तैमूर की १ करोड़ ३० लाख की कार

तैमूर की १ करोड़ ३० लाख की कार

आप ने अपने बचपन में कितने ही खिलौने अपने मां और पिता  से माँगा होगा। हर बार जब आप माता पिता के साथ मेले में जाते होंगे तो तरह तरह के खिलौने देख कर आपके भी मन में उन्हें लेने की इच्छा तो हुयी ही होगी पर आपकी कुछ इच्छाये पूरी हुयी होंगी और कुछ अधूरी ही रह गयी होगी। आपकी तरह एक बच्चा तैमूर भी है जिसे उसके पापा ने नकली वाली नहीं बल्कि असली वाली कार खरीद कर दी वो भी ऐसी वैसी कार नहीं १ करोड़ ३० लाख रुपये की, जी है ये मजाक नहीं बल्कि सच है। 

अब आप सोच रहे होंगे की ये तैमूर कौन है? हम यहाँ बॉलीवुड के जाने माने छोटे नवाब "सैफ अली खान" और बेबो "करीना कपूर खान" के बेटे तैमूर की बात कर रहे है।  १४ नवम्बर को  बालदिवस के दिन सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर को एक १ करोड़ ३० लाख रुपये की SRT की जीप उपहार में दी। जब एक पत्रकार ने सैफ अली खान से पूछा कि ये कार उन्होंने किसके लिए ली तो उन्होंने बताया की तैमूर के लिए खरीदी है। वो इसमें अपने बेटे के साथ कही आने जाने के लिए ख़रीदा जिसमे तैमूर के लिए एक विशेष प्रकार की सीट लगी है। 


अब तो पहचान ही गए होंगे तैमूर को। आप ने देखा छोटे नवाब सैफ अली खान के बेटे तैमूर के ठाट-बाट।  सामान्य माता पिता की भाति ही तैमूर के माता-पिता सैफ और करीना भी उसका बहुत खयाल रखते है उसकी हर जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते है। इससे सिद्ध होता है की बॉलीवुड स्टार्स भी अपने बच्चो को लेकर उतना ही फिक्र मंद होते है जितना की सामान्य माता-पिता होते है। 

No comments:

Post a Comment

Most Popular

For You